Sunday, 7 April 2019

हम अपना वतन यूं छोड़ आये


हम अपना वतन, यूं छोड़ आये,
खुदी से कोई नाता, जैसे तोड़ आये
मन लगता नहीं इन तंग गलियों में अब,
वो खिलता चमन, हम छोड़ आये

जलेंगे दीये सिर्फ दीवारों पे आज,
किसी के दिल में अंधेरा, हम छोड़ आये
राह तके मेरी मां, दहलीज पे खड़ी,
उसकी आंखों को तरसता, हम छोड़ आये

Please do visit my profile on storymirror.com for more of my compositions.
#NikhilKatyalPoetry #HindiUrduPoetry

No comments:

Post a Comment

इम्तेहान

Jindagi mera imthehaan lena nahi bhulti, Har modh par sawal kadhe milte hain. जिंदगी मेरा इम्तेहान लेना नहीं भूलती, हर मोड़ पर सवाल खड...