Monday, 20 May 2019

इम्तेहान

Jindagi mera imthehaan lena nahi bhulti,
Har modh par sawal kadhe milte hain.

जिंदगी मेरा इम्तेहान लेना नहीं भूलती,
हर मोड़ पर सवाल खड़े मिलते हैं ।

Lage ki mufeed hawain chalengi ab,
Kambakhat kuch hi patte hilte dulte hain.

लगे कि मुफीद हवाएं चलेंगी अब,
कमबख्त कुछ ही पत्ते हिलते डुलते हैं ।

Sunday, 7 April 2019

मयखाने के बाहर

बैठे हैं मयखाने के बाहर
दिल में कशमकश लिए
बहाना तो कुछ सुझा ऐ साकी
खुशी में, या गम में पिए।

शाम आधी गुजर चुकी है
रात खड़ी दस्तक दिए
सवाल ये जगाएगा देर तक
हम आज जिए, या ना जिए।

Please visit my profile on storymirror.com for more of my compositions.
#NikhilKatyalPoetry #HindiUrduPoetry

हम अपना वतन यूं छोड़ आये


हम अपना वतन, यूं छोड़ आये,
खुदी से कोई नाता, जैसे तोड़ आये
मन लगता नहीं इन तंग गलियों में अब,
वो खिलता चमन, हम छोड़ आये

जलेंगे दीये सिर्फ दीवारों पे आज,
किसी के दिल में अंधेरा, हम छोड़ आये
राह तके मेरी मां, दहलीज पे खड़ी,
उसकी आंखों को तरसता, हम छोड़ आये

Please do visit my profile on storymirror.com for more of my compositions.
#NikhilKatyalPoetry #HindiUrduPoetry

Wednesday, 6 February 2019

मेरे हमसफ़र


मेरे हमसफ़र, मेरा साथ तो दे,
मेरे पास है तू, यह अहसास तो दे

मैं फिर क्या क्या ना मुकम्मल कर जाऊँ
तू एक बार मुझे वजह खास तो दे

You may also ready this on my Storymirror page, click here.

Tuesday, 1 January 2019

Meri Ruswayi (मेरी रुस्वाई)

Here's a recent couplet I wrote.

Meri ruswai ke ab naye tarike nikal
Pichle ilzaam to ab zamane ko rutt gaye

मेरी रुस्वाई के अब नए तरीके निकाल
पिछले इलज़ाम तो अब ज़माने को रट गए

Friday, 27 July 2018

Mehek uthaa hoon main (महक उठा हूं मैं)

Mehek uthaa hoon main, tere choo lene bhar se,
Smait le jo bahon main, dekh main gulistan na ho jaoon. 

महक उठा हूं मैं, तेरे छू लेने भर से,
समेट ले जो बाहों में, देख मैं गुलिस्ताँ ना हो जाऊं।
 


#NikhilKatyalPoetry

Wednesday, 8 November 2017

Phir vahi hum, vahi Lucknow (फिर वही हम, वही लखनऊ)



kashish-e-lucknow are tauba
phir vahī ham vahī amīnābād

Inspired by the above couplet by Yagana Changezi, I wrote my own (below two) when our flight landed at the Lucknow Airport in Amausi. It’s about the feeling, when you’re about to reach home.

Num ankhe, par labon pe hasi,
Phir vahi hum, vahi Amausi.

नम आँखे, पर लबों पे हसी,
फिर वही हम, वही अमौसी

Manzil jab lucknow, to dil baag baag,
Phir vahi hum, vahi Charbagh.

मंज़िल जब लखनऊ, तो दिल बाग बाग,
फिर वही हम, वही चारबाग ।

इम्तेहान

Jindagi mera imthehaan lena nahi bhulti, Har modh par sawal kadhe milte hain. जिंदगी मेरा इम्तेहान लेना नहीं भूलती, हर मोड़ पर सवाल खड...